अयोध्या : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट

Spread the love

अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट के आगे लगे बैरियर पर सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जमकर भिड़ंत हुई।इस भिड़ंत में भाजपा कार्यकर्ताओं पर सपा के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह पर पिटाई का आरोप लगा है।सपा के कुछ सदस्यों के साथ मान सिंह वोट डालने पहुंचे थे।मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर उस शांत भी कराया।वहीं इस मामले में  पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पांडेय ने अयोध्या पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को भाजपा सरकार का एजेंट बताया.उन्होंने बताया कि बैरियर पर पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के लोगों द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। वहीं मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं के साथ अभद्रता भी की गई और पुलिस मौन रही। उन्होंने आगे बताया कि सपा के समर्थित प्रत्याशी मानसिंह के ऊपर लगाए गए मुकदमे में पुलिस अबतक उन्हें क्यों नहीं पकड़ पाई. आज जब जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहा है तो भाजपा के लोगों और पुलिस की मदद मिली भगत से मानसिंह को पकड़ कर मतदान करने से रोका जाना उचित नहीं है।दरसअल सपा भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने खुद मोर्चा संभाला। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी। बैरियर से दूर जाने की हिदायत दी सपा के सदस्य मानसिंह के विरोध में भाजपा व सपा में मारपीट हुई थी पुलिस ने बल प्रयोग किया था।


Spread the love
और पढ़े  धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम
  • Related Posts

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *