खबर अपडेट-विमान क्रैश: राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान क्रैश,अब तक 18 लोगों की मौत

Spread the love

खबर अपडेट-विमान क्रैश: राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान क्रैश,अब तक 18 लोगों की मौत

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान सौर्य एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 19 लोग सवार थे। इनमें से 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा तस्वीरों से साफ लगाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद किए गए हैं। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है।

घटना स्थल का वीडियो सामने आई है। जिसमें साफ नजर आ रहै है कि विमान आग का गोला बन गया है। आग लगने के बाद विमान से निकल रहे काले धुएं का गुबार दूर-दूर से नजर आ रहा है। हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

और पढ़े  हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान का नंबर 9N – AME (CRJ 200) था। नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से भी रनवे पर लैंडिंग और टैकऑफ में समस्या हो रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *