अयोध्या: रामलला के दरबार में नित्य पास की सुविधा सावन मेले से शुरू होगी,अब तक इतने आवेदन मिल चुके है

अयोध्या: रामलला के दरबार में नित्य पास की सुविधा सावन मेले से शुरू होगी,अब तक इतने आवेदन मिल चुके है

रामलला के दरबार में नित्य पास की सुविधा सात अगस्त से शुरू से हो रहे सावन मेले से आरंभ हो सकती है। इसके लिए ट्रस्ट वेबसाइट तैयार करा रहा है। साथ ही ट्रस्ट की टीम नित्य दर्शनार्थियों से संपर्क कर उन्हें नई योजना की जानकारी दे रही है। अब तक 200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

अयोध्या साधक-संतों की नगरी रही है। साधक-संत ही नहीं, बड़ी संख्या में गृहस्थ भी नित्य सरयू स्नान, हनुमानगढ़ी, कनकभवन व रामलला के दर्शन करते रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी में रोजाना दो से ढाई लाख श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

इसके चलते नित्य दर्शन की परंपरा भी बाधित हो गई। इसको लेकर संत व नित्य दर्शनार्थी क्षुब्ध थे। ट्रस्ट इस समस्या के समाधान के लिए नित्य दर्शनार्थियों के लिए पास जारी करने की योजना बना रहा है।

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट की टीम ऐसे संतों व गृहस्थों से मुलाकात कर रही है जो रामलला के नित्य दर्शन करते रहें हैं और पिछले कुछ दिनों से दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसे लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो नित्य दर्शन करेंगे, उन्हें ही पास जारी किया जाएगा। पास पहले केवल छह माह के लिए जारी होगा।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…