अयोध्या- देर रात तेज रफ्तार डीसीएम खड़े ट्रक से टकराई, जिंदा जला ड्राइवर

अयोध्या- देर रात तेज रफ्तार डीसीएम खड़े ट्रक से टकराई, जिंदा जला ड्राइवर

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर पूरे हुसैन खान के पास सोमवार की देर रात खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम और ट्रक में आग लग गई। हादसे में डीसीएम चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने उसे बड़ी मुश्किल से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज हाईवे पर पूरे हुसैन खान के पास पहले से ही पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिरौली महमूदपुर निवासी संतोष शर्मा का ट्रक खड़ा था। इस बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम पीछे से आकर तेजी से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

हादसे में डीसीएम चालक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परूवा निवासी रवि शंकर मिश्र गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाई और कड़ी मशक्कत से चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  शक्तिवर्धक दवा खाकर दरिंदगी: होटल में प्रेमिका के साथ घिनौना काम, हो गई मौत
  • Related Posts

    एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल

    यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से…

    चौकी बनी बर्थडे पार्टी का अड्डा! बाहरी शख्स ने काटा केक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    यूपी के महाराजगंज जिले में पुलिस चौकी के अंदर एक बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों को खासा भारी पड़ गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…