बड़ी खबर – उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंंपा इस्तीफा

Spread the love

हल्द्वानी: कुछ देर पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में एक बार फिर सीएम बदलने वाला है। 10 मार्च को मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत ने जल्द इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दे दिया है। अगले सीएम को लेकर जल्द मंथन शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को शनिवार को विधानपरिषद बैठक सकती है। कुछ देर पहले ही खबर सामने आई थी कि तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा था।

बता दें कि तीरथ सिंह रावत पिछले तीन दिनों से दिल्ली में थे। उनके दौरे की शुरू में ही कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ बड़ा होने वाला है। उन्हें 10 सितम्बर तक विधानसभा सदस्य बनना था। इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना पड़ता।

उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं लेकिन कोरोना महामारी को लेकर फ़िलहाल उपचुनाव पर चुनाव आयोग की रोक है। अगर तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा मंजूर होता है तो पांच साल के अंदर तीसरा मुख्यमंत्री राज्य को मिलेगा। नए मुख्यमंत्री की रेस में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत और विधायक पुष्कर धामी का नाम चल रहा है। बता दें कि रामनगर में चिंतन शिविर के बाद ऐसा फैसला होगा, किसी ने सोचा नहीं था।


Spread the love
और पढ़े  जीएसटी जांच विभाग उत्तराखंड- अधिकारियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर पकड़ा, 150 करोड़ का GST घोटाला
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *