हाईकोर्ट ने 25 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे दो अभियुक्त को किया बरी।

नैनीताल-
हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों नफीस व सलीम को उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आधार पर पच्चीस साल बाद बरी कर दिया है। इस प्रकरण पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने 15 जून को निर्णय सुरक्षित रख लिया था। जिस पर बृहस्पतिवार को कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया।

मामले के अनुसार 15 अगस्त 1996 को मृतक अकरम के भतीजे अफजल ने गंगनहर रुड़की थाने में एफआईआर दर्ज कर कहा था कि वह और उसके चाचा अकरम अपनी दुकान बंद कर रात करीब 7: 45 बजे अपने घर सखनपुर जा रहे थे। घर से आधा किलोमीटर पहले कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी। उसके चाचा स्कूटर से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने छह अज्ञात लोगों पर धारा 302 में केस दर्ज किया। निचली अदालत में सुनवाई के दौरान नफीस, इस्लाम, सलीम को गवाहों ने पहचान लिया। मामले में दो अन्य आरोपी में एक की मुजफ्फरनगर जेल और दूसरे की रुड़की जेल में 1997 में ही मौत हो गई थी। एक अन्य आरोपी अब्बास को निचली अदालत ने पहले ही रिहा कर दिया था। एडीजे द्वितीय ने तीनों अभियुक्त नफीस, सलीम और इस्लाम को 2013 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तीनों ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। नफीस व सलीम के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर ही झूठी थी। क्योंकि वह इस घटना में शामिल ही नहीं थे। इन दोनों की अपीलों पर कोर्ट ने 15 जून को अंतिम सुनवाई कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था।
बृहस्पतिवार को कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए झूठी रिपोर्ट पेश करने के आधार पर दोनों अभियुक्तों को बरी कर दिया। 88 वर्ष के इस्लाम की अपील अभी कोर्ट में विचराधीन है वह जमानत पर है। अब्बास के खिलाफ सरकार ने अपील दायर की है। उस पर आरोप है कि उसी ने पैसे देकर अकरम की हत्या कराई है। उसकी भी अपील कोर्ट में विचाराधीन है।

और पढ़े  उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल
  • Related Posts

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…