अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध सत्याग्रह की तैयारियां तेज

अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध सत्याग्रह की तैयारियां तेज

अयोध्याधाम जंक्शन के विस्तारीकरण को लेकर जमीन अधिग्रहण के संदर्भ में मोहल्लावासियों की एक बैठक श्री वेदांत विद्यापीठ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में की गई।

बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र प्रसाद तिवारी तथा संचालन श्रीनिवास शास्त्री ने किया।

इस बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र प्रसाद तिवारी जी की अध्यक्षता में सत्याग्रह हेतु 11 व्यक्तियों की संचालन समिति बनी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सोमवार को ने सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, बुधवार को जिलाधिकारी तथा बृहस्पतिवार को जनरल मैनेजर रेलवे को ज्ञापन दिया जाएगा।

इसके पूर्व पीड़ित सभी नागरिकों के द्वारा आपत्ति डाक द्वारा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, उत्तर रेलवे निर्माण संगठन को भेजा जाएगा।

इस बैठक में श्रीनिवास शास्त्री, सीता कुंड पार्षद विनय जायसवाल, शीतला प्रसाद दुबे, हरिनाथ यादव, रवि कुमार पांडे, अनुराग वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, दिनेश मिश्रा, किशोरी लाल शर्मा, मनोज सोनकर, रामकृष्ण गुप्ता, नीरज कुमार पांडे, सनुज सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…