उच्च न्यायालय के आदेश पर जिस ठेल वाले की सुरक्षा में लगे थे 2 गनर, उसकी हो गई मौत…सड़क पर बेचता था कपड़े

Spread the love

उच्च न्यायालय के आदेश पर जिस ठेल वाले की सुरक्षा में लगे थे 2 गनर, उसकी हो गई मौत…सड़क पर बेचता था कपड़े

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ठेला लगाकर कपड़े बेचने वाले जिस शख्स की सुरक्षा के लिए 2 गनर लगाए गए थे, उसकी मौत हो गई। ठेल व्यापारी को उच्च न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा मिली थी। जैथरा कस्बे के गांधीनगर निवासी रामेश्वर दयाल ठेल लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। करीब दो साल पहले सपा नेता रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह यादव सहित उनके परिजन पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बंधक बनाकर खेत का जबरन बैनामा कराने और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोप थे। इस मुकदमे के खिलाफ सपा नेताओं ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने रामेश्वर दयाल की सुरक्षा के निर्देश एटा पुलिस को दिए थे।

इस पर दो पुलिसकर्मियों को रामेश्वर की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। जो घर से लेकर ठेल पर कार्य के दौरान तैनात रहते थे। कुछ महीनों से रामेश्वर दयाल बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। इस दौरान भी पुलिसकर्मी वहां तैनात थे। मृत्यु की सूचना पर जैथरा चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।


Spread the love
और पढ़े  सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *