सीडब्ल्यूसी बैठक- राहुल गांधी लोकसभा में बनें नेता विपक्ष, सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

सीडब्ल्यूसी बैठक- राहुल गांधी लोकसभा में बनें नेता विपक्ष, सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने जवाब दिया कि वे इस बारे में सोचेंगे…”

कांग्रेस CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है…आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज़ सदन में उठाएं।’

जनता ने संविधान विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया
खरगे ने बैठक में कहा कि जनता ने हम पर विश्वास जताकर तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने भाजपा के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। कहा कि18वीं लोकसभा का सदस्य बनने पर सभी को शुभकामनाए। आप लोगों ने विपरीत परस्तिथियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

और पढ़े  त्योहारी सीजन में कार खरीदने का सुनहरा मौका: मारुति से टोयोटा तक, ग्राहकों को मिल रही लाखों रुपये की छूट
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…