बड़ी लापरवाही: अस्पताल में लापरवाही के चलते महिला की 2 बार हुई मौत,पोस्टमार्टम हाउस में चल रही थी सांस

Spread the love

 

रियाणा के फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल से लापरवाही के मामले सामने आना कोई नई बात नहीं है। शुक्रवार को अस्पताल में चिकित्सकों ने एक जिंदा महिला को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद शवगृह में मौजूद चिकित्सक ने महिला को जीवित घोषित कर दिया और बिना पोस्टमार्टम किए वापस ईसीजी के लिए भेज दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद दोबारा जांच में महिला की मौत की पुष्टि हो गई।

 

काफी समय से बीमार थीं महेंद्री देवी
जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ निवासी महेंद्री देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके बाद उन्हें बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 40 से 42 साल थी। महेंद्री की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बीके अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल पहुंचने पर महेंद्री देवी को आपातकालीन विभाग में लाया गया। अस्पताल में ईसीजी करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया।

 

 

पोस्टमार्टम से फिर आपातकालीन विभाग भेजा
वहीं जब शवगृह में मौजूद चिकित्सक ने महेंद्री देवी के शव की जांच की, तो वह हैरान रह गए। उनके मुताबिक महिला की सांसें चल रही थीं। ऐसे में उन्हें फिर से आपातकालीन विभाग में भेजा गया। जहां दोबारा ईसीजी की गई, लेकिन दोबारा जांच में महेंद्री देवी की मौत की पुष्टि हो गई।

अस्पताल का बयान
महिला की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव ग्रह में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन, डॉक्टर को थोड़ा शक हुआ। जिसके आधार पर दोबारा ईसीजी कराई गई। जिसमें महिला मृत ही पाई गई। – डॉ. प्रशांत, आरएमओ, बीके अस्पताल

और पढ़े  वियतनाम के राष्ट्रपति लाम पहुंचे भारत,ब्रह्मोस खरीद पर करेंगे बात, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love