Uttarakhand: घर में लूट- कारोबारी के घर में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घर में घुसे बदमाश, बंधक बनाकर की लूट

Spread the love

Uttarakhand: घर में लूट- कारोबारी के घर में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घर में घुसे बदमाश, बंधक बनाकर की लूट

देहरादून के विकासनगर में सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने रुपये, लाखों के आभूषण लूटे और स्कूटी ले कर फरार हो गए। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। चारों आरोपी कारोबारी की स्कूटी पर फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश खुशहालपुर में कारोबारी फुरकान अहमद के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। इस दौरान फुरकान, उनकी पत्नी, भतीजा, भतीजी और दो बेटियां बरामदे में सोए हुए थे। सभी बदमाश तमंचे दिखाकर दो छोटे बच्चों को छोड़कर परिवार के सभी लोगों को घर के एक कमरे के भीतर ले गए।

बदमाशों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया और फुरकान को नशा कारोबारी और बदमाश बताकर धमकाने लगे। कहा कि तेरी रोजाना की 50 हजार की आमदनी होती है। तेरे घर में लाखों के गहने और नगदी होने की सूचना है। बदमाशों ने गद्दे और सोफे के सीट भी फाड़ दी।
बदमाशों ने फुरकान की पत्नी को छोड़कर सभी के हाथ बांध दिए। उसके बाद छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर फुरकान की पत्नी को तिजोरी वाले कमरे में चलने के लिए कहा। तिजोरी खोलने के बाद बदमाशों ने उसमें से करीब 80 हजार की नगदी और आभूषण निकल लिए। उसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर फुरकान अहमद की स्कूटी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी देहात लोकजीत सिंह, सीओ विकासनगर भास्कार लाल शाह और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित कारोबारी में पुलिस को लूट की तहरीर दी है। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़े  पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *