नीतीश कुमार: प्रधानमंत्री मोदी से बोले नीतीश- हम पूरी तरह से आपके साथ रहेंगे, नीतीश- हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता तो…

नीतीश कुमार: प्रधानमंत्री मोदी से बोले नीतीश- हम पूरी तरह से आपके साथ रहेंगे, नीतीश- हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता तो…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के गठन में देरी नहीं सुहा रही है। उन्होंने एनडीए के प्रति आस्था जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से “कल करे सो आज कर” की तर्ज पर जल्द से जल्द शपथ ग्रहण कर काम संभालने की अपील की है। इंडी एलायंस की ओर से जदयू पर डोरे डाले जाने की खबरों के कारण उठ रही अफवाहों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वही बातें दोहराई हैं, जो लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह प्रधानमंत्री के साथ मंच शेयर करते हुए कह रहे थे। उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि अब वह कहीं नहीं जाएंगे, देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देंगे।

हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ”बहुत अच्छा हुआ, हम जितने साथ हैं, बहुत अच्छा है। हम मिलकर चलेंगे, हम पूरा आपके साथ रहेंगे। आप पूरे देश को लेकर आगे बढ़ेंगे, यही हम लोगों को कहना है। मेरा आग्रह यही है कि जल्दी से जल्दी आपका काम शुरू हो जाए, शपथ ग्रहण हो जाए। आप इतवार को करने वाले हैं। हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता तो अच्छा था। जितना तेजी से काम हो जाएगा तो अच्छा है। सब बहुत अच्छा होगा। पूरे देश में इसका बहुत ज्यादा फायदा होगा। इधर-उधर कोई करना चाहे तो उसे कोई लाभ नहीं है। इसलिए आपका अभिनंदन करता हूं। सब लोग इतना खुश हैं। आपके नेतृत्व में सब लोग काम करेंगे। हम लोग सब इनके साथ रहेंगे, एक साथ होकर, जो भी करेंगे, इनकी बात को मानते हुए आगे चलेंगे।”

बिहार के यह बातें कहीं सीएम नीतीश ने
आज एनडीए की संसदीय बोर्ड की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए ने स्पष्ट कहा, “हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। पूरे तौर पर जो भी कुछ करेंगे, जिस तरह से ये करेंगे, सब अच्छा है।” सीएम नीतीश ने सीधे तौर पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग तो नहीं की लेकिन, कहा कि उधर बिहार का भी सब काम हो ही जाएगा। जो कुछ बचा है, हम वो भी कर देंगे। देश का सबसे पुराना इलाका है। हम लोग पूरे तौर पर, जो आप चाहिएगा, उस काम के लिए हम लगे रहेंगे।”

और पढ़े  देहरादून - उत्तराखंड पुलिस का बदला ध्येय वाक्य: अब कर्म सत्यं शौर्यम् हुआ, अनावरण के लिए 6 नवंबर को पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…