आप- आप की शिक्षा मंत्री आतिशी को कोर्ट से लगा झटका, भेजा गया समन, 29 जून को पेश होने के लिए कहा |

Spread the love

आप- आप की शिक्षा मंत्री आतिशी को कोर्ट से लगा झटका, भेजा गया समन, 29 जून को पेश होने के लिए कहा |

लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आतिशी को समन भेजा है। जिसमें कोर्ट ने आतिशी को 29 जून को पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट ने यह समन भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि के मामले में भेजा है।

भाजपा नेता और नई दिल्ली संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बिना किसी तर्क के, बिना किसी सबूत के ‘ऑपरेशन लोटस’ जैसा घिनौना आरोप पार्टी पर लगाया। तब प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दिल्ली की मंत्री पर मानहानि का मामला दायर कराया गया।

अब आतिशी की गिरफ्तारी की रची जा रही साजिश: केजरीवाल
दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, मैंने पहले ही कहा था कि वे (केंद्र सरकार) अगली बार आतिशी को गिरफ्तार करेंगे। वे अब आतिशी की गिरफ्तारी की साजिश रच रहे हैं। यह पूरी तरह से तानाशाही है। झूठे मामलों में वे एक-एक करके आप के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। अगर मोदी जी दोबारा सत्ता में आए तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली की बारिश में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड,जमीन से आसमान तक यातायात प्रभावित
  • Related Posts

    PM मोदी ने NDA सांसदों के साथ लहराया तिरंगा,संसद परिसर में झारखंड मुद्दे पर सत्ता पक्ष का प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) में हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों और…


    Spread the love

    Market Update: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,500 से नीचे पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के साथ ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान से नीचे चले गए। सेंसेक्स 300 से अधिक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *