लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड परिवहन की 23 बसें 1500 होमगार्ड को लेकर दिल्ली के लिए हुई रवाना, यात्री परेशान

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड परिवहन की 23 बसें 1500 होमगार्ड को लेकर दिल्ली के लिए हुई रवाना, यात्री परेशान

दिल्ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुमाऊं से 1500 होमगार्ड की ड्यूटी लगी है। चुनाव ड्यूटी में होमगार्ड को पहुंचाने के लिए रोडवेज की 23 बसों को बुधवार को दिल्ली भेजा गया है। इस कारण दिल्ली रूट पर कम बसों को भेजा गया। उधर कानपुर और मुरादाबाद जाने वाली बस नहीं जा सकी।

रोडवेज पहले ही बसों की कमी से जूझ रहा है। बुधवार को हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की 23 बसों के चुनावी ड्यूटी में जाने से आने वाले दिनों में यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दिल्ली और मुरादाबाद रूट से बसों को कम करके भेजा गया है। कहा कि मुरादाबाद रूट पर बस नहीं भेजी गई। उधर काठगोदाम डिपो के स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि बसों की कमी के कारण बस को कानपुर नहीं भेजा गया।

दिल्ली के बाद हिमाचल में चुनाव कराकर दो जून को लौटेंगे
कुमाऊं से 1500 जवान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसमें 800 जवान अल्मोड़ा, बागेश्वर व नैनीताल जिले के हैं। दिल्ली के बाद जवान चुनाव ड्यूटी में हिमाचल जाएंगे। एक जून को हिमाचल में चुनाव संपन्न होने के बाद दो जून को लौटेंगे।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, एक निहंग नीचे उतरा, 5 अभी भी अंदर मौजूद
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    टिहरी: नौकरी से निकाले जाने पर आक्रोशित हुआ कर्मचारी, BSNL टावर पर चढ़ा, मची अफरा तफरी

    Spread the love

    Spread the loveनई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उप निबंधक घनसाली तहसील में नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित कर्मचारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *