पौडी:गढ़वाल में 78 राउंड में होगी 945 बूथों की मतगणना, जिलाधिकारी ने ली मतगणना तैयारी बैठक

Spread the love

पौडी:गढ़वाल में 78 राउंड में होगी 945 बूथों की मतगणना, जिलाधिकारी ने ली मतगणना तैयारी बैठक

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतगणना तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के अनुमति नहीं दी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के अधिकृत एजेंटों के पास मतगणना दिवस पर निर्वाचन कार्यालय से बनाये जायेंगे।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में ईवीएम की मतगणना हर विधानसभा की अलग-अलग कक्ष में की जायेगी तथा ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना जीआईसी के हॉल में की जायेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए अधिकृत एजेंटों के लिए फॉर्म-18 भरना अनिवार्य है। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों को कहा कि फॉर्म-18 भरकर एक जून तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायें, जिससे एजेंटों की नियुक्ति मतगणना में की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विधानसभाओं की ईवीएम मतगणना 76 टेबलों में 78 राउंड में की जायेगी, जिसमें विधानसभा यमकेश्वर की 12 टेबलों में 15 राउंड, पौड़ी 14 टेबलों में 12 राउंड, श्रीनगर की 14 टेबलों में 13 राउंड, चौबट्टाखाल विधानसभा की 12 टेबलों पर 14 राउंड में की जायेगी। जबकि, विधानसभा लैंसडौन की 14 टेबलों में 10 राउंड और कोटद्वार विधानसभा की 10 टेबलों में 14 राउंड में मतगणना की जायेगी।
वाइट — जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पीएम आवास योजना, जरूरतमंदों को 15 अगस्त तक मिल जाएंगे 13,576 आवास, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *