प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू ड्रोन अटैक मामले में बुलाई आज उच्चस्तरीय बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह होंगे बैठक में शामिल .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चार बजे एक उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। हालांकि अभी तक इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा क्या होगा। ऐसा माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में हुए ड्रोन हमले को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े कुछ बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर में एयरफोर्स बेस पर हुए हमले के बाद वहां सभी सुरक्षा संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है।
बता दें कि लद्दाख की तीन दिवसीय यात्रा खत्म करने के बाद रक्षा मंत्री जैसे ही दिल्ली पहुंचेंगे तो वो जम्मू-कश्मीर में एयरफोर्स पर हुए ड्रोन अटैक की पूरी जानकारी की रिपोर्ट तैयार करेंगे। बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से ये हमला हुआ था और रक्षा मंत्री लद्दाख से ही इस पर कड़ी नजर रख रहे थे।

और पढ़े  दिल्ली में पकड़ी 'ड्रग्स क्वीन': ड्रग से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोल्ड-कैश जब्त, राजस्थान तक फैला नेटवर्क
  • Related Posts

    स्विस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत,PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात

    स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति…

    दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

    एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के…