शिक्षा परमो धर्मः- सारथी फाउंडेशन समिति ने बच्चों को हर वर्ष की भांति इस बार भी दी सम्पूर्ण स्टेशनरी

शिक्षा परमो धर्मः- सारथी फाउंडेशन समिति ने बच्चों को हर वर्ष की भांति इस बार भी दी सम्पूर्ण स्टेशनरी

हर वर्ष की भांति नये सत्र के आगाज पर सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा बच्चों को स्टेशनरी वितरित किया जाता है इसी के तहत आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 को सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा राजकीय प्राथमिक विधालय बमोरी मल्ली नगर क्षेत्र की प्रधानाचार्या श्रीमती चम्पा पुरोहित जी एवं श्रीमती दीपा जोशी की गरिमामई उपस्थिति में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों को कापी कवर एवं सम्पूर्ण स्टेशनरी वितरित की गयी।
आज के कार्यक्रम मै सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं कविताओं का पाठ किया गया।
सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत एवं संस्था पदाधिकारीयो ने दीप प्रज्वलित किया स्कूल प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि सारथी हर वर्ष नये सत्र पर स्कूली बच्चों को कॉपी आदि स्टेशनरी आदि बांटता है और इस मुहीम को हम लगातार जारी रखेंगे कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के अभाव मै नहीं रहना चाहिए जिसके लिए सारथी फाउंडेशन समिति निरंतर प्रयास करती है और सदा करती रहेगी ।
अपने सम्बोधन मै संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षा वह नीव है जिस पर हम अपने भविष्य का निर्माण करते है और शिक्षा का हर एक तक पहुचाने का लक्ष्य लेकर सारथी लगातार आगे बड़ रहा है और इस दिशा मै अभी कई महत्वपूर्ण कार्य करने है और हम उन्हें करके रहेंगे।
तत्पश्चात प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित द्वारा संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति समय समय पर हमारे स्कूल मै आकर बच्चों का उत्साहवर्धन करती है मै स्कूल की तरफ से सभी का धन्यवाद करते हुए आशा करती हूँ कि आप इसी तरह आगे भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: अगले महीने राहुल पिथौरागढ़, प्रियंका पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को बैठक में तय होगी तिथि

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख व्यवसाई कमल जोशी जी को संस्था का आई कार्ड पहना कर
संस्था में सामिल किया गया..

कार्यक्रम में नवीन पंत,सुमित्रा प्रसाद, ज्ञानेंद्र जोशी,दीक्षा पंत पांडे,मंजू सनवाल,पूजा पंत,भावना जोशी,कमल जोशी,हेमा जोशी,मीना शाही,तारा बिष्ट,बबिता टकवाल,गीता बेलवाल,भावना पाण्डे, केतन जायसवाल,संतोष गौड़,कैलाश जोशी आदि की मौजूदगी रही।

  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…