लालकुआं:-झोपड़ी में लगी आग दो गाय की जलकर हुई मौत”एक गाय झुलसी परिवार ने उठाई मुआवजे की मांग।

लालकुआं:-झोपड़ी में लगी आग दो गाय की जलकर हुई मौत”एक गाय झुलसी परिवार ने उठाई मुआवजे की मांग।

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता स्थित पटेलनगर में बीती देर रात को झोपड़ी में भीषण आग लगने के कारण दो दूधारू गाय की जल कर मौत हो गई जबकि एक गाय आग में झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गई।जिसका पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार जारी है वही पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।इधर सूचना पर पहुँचे राजस्व विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है जिसके उच्च अधिकारियों को भेजा जायेगा।फिलहाल इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताते चले कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता स्थित पटेल नगर निवासी केशर राम पुत्र स्व.हरिराम की झोपडी़ में सोमवार रात्रि लगभग एक बजे अचानक आग लग गई जिसमें वहां बंधी दो दूधारू गाय जलकर मर गई जबकि एक गाय बुरी तरह से झुलस गई है। आग की लपेटे देख आसपास के लोग मौके पर पहुँचे जिनके अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि आग झोपड़ी में मच्छरों को भगाने के लिए जलाई गई भूसी से लगी है। इधर पीड़ित केशर राम ने शासन
प्रशासन से जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इस घटना में झोपड़ी में उनके रहने और खाने की सामग्री भी रखी गई थी वह भी जलकर नष्ट हो गई है। वही पीड़ित परिवार का कहना है कि गायों का दूध बेचकर वह अपनी आजीविका चलाते थे लेकिन अब उनके पास आजीविका चलाने का साधन भी नही रह गया है। उन्होंने शासन प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
इधर स्थानीय लोगों ने भी तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
वही इधर राजस्व विभाग के पटवारी नारायण यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी पटेल नगर में आग लगी है जिसके बाद मौके पर पहुंचे हैं तथा उन्होंने घटना का निरीक्षण कर हुए नुकसान का आकलन किया है जिसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है तथा अपने उच्च अधिकारी भेज दी जायेगी।उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता नही लग पाया है।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा केस: कोर्ट ने 3 आरोपियों का लिया संज्ञान, एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 50 गवाह शामिल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…