अयोध्या: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन।

अयोध्या: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन।

अयोध्या शहर के हाईवे स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन।फैजाबाद लोकसभा सीट से भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी से प्रत्याशी अरविंद सेन यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि कई अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरी है।गरीबों की समस्याओं के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव, गरीब गरीब होता जा रहा है अमीर अमीर होता जा रहा है, जो भी समस्याएं हैं चाहे वह आर्थिक हो प्रशासनिक हो राजनीतिक हो सामाजिक हो इन सभी समस्याओं से आम जनता परेशान है,इन सभी समस्याओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी की जो संघर्षों की गाथा है उसको उनके बीच में रखेंगे,इससे पहले भी इस जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी का एक इतिहास रहा है।कम्युनिस्ट पार्टी के विचार से लोग प्रभावित हैं, लोगों को एक विकल्प की तलाश थी जिसके चलते मैंने यह विकल्प चुना है, जनता की समस्याओं को लेकर आम जनता के बीच जाऊंगा, भाजपा के 400 के पार के नारे पर बोले अरविंद सेन यादव, कहा यह उनकी कल्पना है उनकी सोच हो सकती है लेकिन ऐसा संभव होने नहीं जा रहा है, देश के प्रदेश के और इस जिले का मतदाता आज की तारीख में शांत है, आज की तारीख में किसी की लहर नहीं है और ना ही मतदाता किसी से प्रभावित है इसलिए परिणाम भाजपा के अपेक्षा के अनुरूप नहीं होगा।बता दे कि पिता मित्रसेन यादव की राजनीतिक विरासत को संभालने मैदान में उतरे पुत्र पूर्व आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव उतरे है।और समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पूर्व विधायक व सपा नेता आनंद सेन यादव के बड़े भाई अरविंद सेन यादव है।

और पढ़े  UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग
  • Related Posts

    दिवाली पर पंजाब की हवा बनी ‘जहर’: लुधियाना में 500 एक्यूआई, पराली के साथ पटाखों का कॉम्बनेशन बना खतरनाक

    पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से…

    नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल

    दिवाली पर आतिशबाजी का असर अगले दिन शहर की हवा में साफ नजर आया। रातभर चले पटाखों के शोर और उनसे निकले धुएं ने नोएडा की आबोहवा को जहरीला बना…