उत्तराखंड: प्रदेशभर में लागू हुई शराबबंदी भी,19 अप्रैल को शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।

उत्तराखंड: प्रदेशभर में लागू हुई शराबबंदी भी,19 अप्रैल को शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, उत्तराखंड और इससे लगे हुए यूपी के उन जिलों, जहां पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है, में 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से लेकर 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक शराबबंदी लागू रहेगी।

सात मई को यूपी के बरेली में मतदान के दृष्टिगत पांच मई शाम छह बजे से सात मई को शाम छह बजे तक बरेली से लगे हुए राज्य के ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में शराबबंदी लागू होगी। हरियाणा में 25 मई को होने वाले मतदान के दृष्टिगत 23 मई शाम छह बजे से 25 मई शाम छह बजे तक और हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत 30 मई शाम छह से एक जून शाम छह बजे तक इन राज्यों से लगे देहरादून के क्षेत्र में शराबबंदी लागू रहेगी। अन्य राज्यों में कई चरणों में होने वाले मतदान के दौरान उनकी सीमा से उत्तराखंड के जो जिले लगे हैं, उनकी तीन किमी परिधि में शराबबंदी लागू होगी।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले पांच दिन खूब बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…