लोकसभा चुनाव 2024: कोटद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मांगे वोट

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024: कोटद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मांगे वोट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को चुनावी जनसभा के लिए कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल रामनवमी है। रामलला 500 सालों के बाद अपना जन्मदिवस टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाएंगे। यह हमारा साैभाग्य है कि हमें ये पावन पल देखने का अवसर मिला है। कांग्रेस ने इतने साल राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया। लेकिन मोदी सरकार ने जो ठाना वो किया है। मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले लिए। धारा 370 हटाई, तीन तलाक को लेक भी बड़ा फैसला लिया।

मोदी सरकार के कार्यकाल में शाैचालय बने, लोगों के घर तक गैस सिलिंडर पहुंचा। उत्तराखंड को देश विदेश में नया आयाम दिलवाने में मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुझे उम्मीद है कि आप तीसरी बार भी कमल का बटन दबाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी सहभागिता जरूर देंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा। इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई, CM धामी ने दिए निर्देश

जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *