लोकसभा चुनाव 2024: आज शाम 5 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार,अंतरराष्ट्रीय सीमाएं होंगी सील.

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024: आज शाम 5 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार,अंतरराष्ट्रीय सीमाएं होंगी सील.

के लिए बुधवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी सीमाएं सील हो जाएंगी। शराबबंदी लागू हो जाएगी। उधर, चुनाव आयोग ने अति दुर्गम मतदेय स्थलों के लिए मंगलवार को 12 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार अब तक 16 करोड़ रुपये से ऊपर शराब, नशा सामग्री, नकदी पकड़ी गई है।

राज्य में 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी 17 अप्रैल की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। उत्तराखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी शाम पांच बजे से सील हो जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय सीमाएं प्रदेश के ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों से लगी हुई हैं।

वहीं, 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान संपन्न होने तक उत्तराखंड में शराब बंदी यानी ड्राई डे होगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, मंगलवार को दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 12 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। इनमें 11 पोलिंग पार्टी उत्तरकाशी जिले और एक पिथौरागढ़ की है। इन सभी पोलिंग पार्टियों ने पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) पोर्टल पर पंजीकरण की कार्रवाई और प्रस्थान की सूचना उपलब्ध करा दी है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *