2024 लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने किया एलान- हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे’ |

2024 लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने किया एलान- हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे’ |

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाती है तो किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। दरअसल, राहुल शनिवार को महाराष्ट्र के भंडारा जिले के साकोली में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है लेकिन मीडिया ने सबसे बड़े मुद्दों को ही नजरअंदाज कर दिया है।

अग्निपथ योजना को भी हटाएंगे: कांग्रेस
रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम सबसे पहले जाति जनगणना करवाएंगे। जाति जनगणना देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आएंगे तो किसानों के कर्ज को माफ कर देंगे। देश में हजार रुपये कमाने वाला और करोड़ों रुपये कमाने वाला एक समान जीएसटी का भुगतान कर रहा है। जनता महंगाई से परेशान है। जनता बेरोजगारी से परेशान है। हमारी सरकार अग्निपथ योजना को भी हटाएगी क्योंकि खुद सेना इसका समर्थन नहीं कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी की आलोचना
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि पीएम खुद को ओबीसी बताते हैं लेकिन उन्हें बताना होगा कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने ओबीसी वर्ग के लिए क्या किया है। राहुल का दावा है कि केंद्र सरकार सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए ही काम कर रही है। आम लोगों को इस सरकार में कुछ नहीं मिल रहा है। गांधी का आरोप है कि देश के सिर्फ 22 लोगों के पास ही देश की 50 फीसदी आबादी के बराबर संपत्ति है। पीएम मोदी सिर्फ धर्म की बात करते हैं। वे जातियों और समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश करते हैं। पीएम मोदी के 10 साल के शासन के दौरान गौतम अडानी के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयरों की कीमतें आसमान छू गई हैं। उनके पास हवाई अड्डों से लेकर बंदरगाहों, सड़कों, पुलों, खदानों और बिजली संयंत्रों तक हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है। कोविड-19 के दौरान लोग चिकित्सा सहायता मांग रहे थे तो पीएम थालियां बजाने और फ्लैश लाइट जलाने के लिए कह रहे थे।

और पढ़े  हिंसक प्रदर्शन से बिगड़े देश के हालात- ?बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर
  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…