अयोध्या: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत पहुंचे रामलला के दर्शन करने, कहा- राम की कृपा से बना भव्य मंदिर

अयोध्या: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत पहुंचे रामलला के दर्शन करने, कहा- राम की कृपा से बना भव्य मंदिर

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत रविवार को अयोध्या पहुँचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचा हूं।
स्वाभाविक है कि जिस मंदिर के निर्माण के लिए कोटि-कोटि लोग लगे रहे, आंदोलनरत रहे, हम सब लोग भी आंदोलन में सहभागी थे। जब मंदिर बन गया तो मन को इतनी प्रसन्नता हुई है कि इसको प्रकट नहीं किया जा सकत। अयोध्या पहुंचकर मैं अपने को धन्य महसूस कर रहा हूं। यह कभी कल्पना नहीं की थी कि हम लोगों के काल में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा लेकिन भगवान राम की कृपा से भगवत कृपा से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।

संत महात्माओं के सामूहिक प्रयास से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या में बहुत परिवर्तन हो चुका है। मैं अयोध्या पहुंचकर देख रहा हूं। क्या मैं उस अयोध्या में पहुंचा हूं जहां मैं बार-बार आता था या किसी और नगरी में पहुंच गया हूं। अयोध्या में जबरदस्त विकास हुआ है। महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भव्य बना है, इसने अयोध्या का स्वरूप ही बदल दिया है। यहां आने के पश्चात एक अद्भुत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। यहां के विकास को देखकर लगा कि विश्व भर के लोग आकर रामलला का दर्शन करें।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…