मरकज वाली मस्जिद में लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़, मिले 12 सिम कार्ड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप..

मरकज वाली मस्जिद में लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़, मिले 12 सिम कार्ड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप..

सहारनपुर के सरसावा में मरकज वाली मस्जिद में लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। आरोपी के पास से 12 मोबाइल फोन के सिम मिले। इसका पता लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना सरसावा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की। जांच में सामने आया कि वह दिव्यांग है और बोल नहीं पता है। उसने सिर्फ कागज पर लिखकर बताया कि वह हरियाणा के जनपद अंबाला का रहने वाला है।

सोमवार की दोपहर मोहल्ला मिर्धान स्थित मरकज वाली मस्जिद में इबादत कर रहे कारी नईम, अब्दुल अहाद, शमशेर को मस्जिद में एक संदिग्ध युवक को दिखाई दिया। उसकी हरकत देखकर इन लोगों को शक हुआ और युवक को पकड़ लिया।
इसके बाद मौके पर सभासद अय्यूब अंसारी भी पहुंच गए। कारी नईम और अब्दुल अहाद ने बताया कि युवक देखने में मुस्लिम समाज से लग रहा है, लेकिन उसकी हरकतें संदिग्ध हैं। युवक ने मस्जिद में चंदा भी मांगा। उन्होंने पहचान के लिए युवक से आधार कार्ड मांगा तो वो कुछ नहीं दिखा पाया। शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से 12 सिम और एक कॉपी के पन्ने पर कुछ शहरों के नाम लिखे हुए मिले।
इसके अलावा सब्जी काटने के दो चाकू, टॉर्च, कुछ रुपये और कपड़े भी मिले। आरोपी के पास से बरेली निवासी एक बच्चे का आधार कार्ड भी मिला। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी शुरुआत में बोल रहा था, लेकिन भीड़ एकत्र होने पर गूंगा होने का नाटक करने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई, जिससे पुलिस ने पूछताछ की तो उसने एक कागज लिखकर सिर्फ इतना बताया कि वह अंबाला का रहने वाला है, लेकिन अपना नाम और पता नहीं बताया।

और पढ़े  UP: विधान परिषद की 11 सीटों पर 55 प्रतिशत मतदान, गोरखपुर- फैजाबाद मंडल टॉप पर
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…