हल्द्वानी:- आचार संहिता लगने के बाद सभी नेता उतरने लगे नीचे, सार्वजनिक स्थलों से 5 हजार पोस्टर-बैनर हटाए।

Spread the love

हल्द्वानी:- आचार संहिता लगने के बाद सभी नेता उतरने लगे नीचे, सार्वजनिक स्थलों से 5 हजार पोस्टर-बैनर हटाए।

आचार संहिता लगने के बाद सरकारी मशीनरी ने जनपद में विभिन्न जगहों से पांच हजार बैनर, होर्डिंग, पोस्टर हटाए। सरकारी भवनों से भी 856 प्रचार सामग्री उतारी गई।
आचार संहिता लगने के बाद कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजनी होती है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पांच हजार फ्लेक्सी, पोस्टर, बैनर आदि को सार्वजनिक स्थल से हटाया गया। उप निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान के अनुसार विभागों को भवनों, परिसर, शासकीय कार्यालय पर बैनर, झंडे और होर्डिंग आदि को हटाने के साथ उसकी सूचना नोडल डाटा मैनेजमेंट को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और राजनीतिक दलों की ओर से हैंड बिल, पोस्टर आदि सामग्री किसी प्रेस में छापी और छपवाई जाती है तो परिशिष्ट क और परिशिष्ट ख में वांछित सूचना के साथ एक प्रति कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।

कंट्रोल रूम सक्रिय-

जिला निर्वाचन कार्यालय में बनाए कंट्रोल रूम ने रविवार से काम करना शुरू कर दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। कोई भी व्यक्ति निर्वाचन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसी तरह एमसीएमसी कक्ष 24 घंटे एक्टिव रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: 2 साल बाद फिर सक्रिय राजनीति में तीरथ सिंह रावत, कोई भी दायित्व मिला, हर भूमिका में खरे उतरे
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *