सीएम धामी का भव्य रोड शो- लाभार्थी सम्मान समारोह में लाभार्थियों को सौंपे चेक

सीएम धामी का भव्य रोड शो- लाभार्थी सम्मान समारोह में लाभार्थियों को सौंपे चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने भव्य रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद वह लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान कई लाभार्थियों को चेक भी दिए। इससे पहले ही कांग्रेस के लोगों ने उनका विरोध करने का प्रयास किया। ममला बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से हर वर्ग को 10 सालों में भाजपा सरकार ने किसी न किसी रूप में लाभ पहुंचाया है। पहले प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव था, लेकिन अब हमने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का कार्य किया है। राज्य में देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनने के बाद पारदर्शिता के साथ ही अब समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। यही नहीं राज्यहित में समान नागरिक सहित धर्मांतरण को रोकने, लैंड जिहाद को रोकने जैसे सख्त कानून बनाने का हमने निर्णय लिया है।

हल्द्वानी की हिंसा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी संपत्ति को अगर कोई किसी भी किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है, तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर सरकार उन्हीं लोगों से पाई-पाई वसूल करेगी और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड विकास और विश्वास के वातावरण में जन आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये हम सभी के समूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
<strong>सीएम धामी का भव्य रोड शो- लाभार्थी सम्मान समारोह में लाभार्थियों को सौंपे चेक </strong>
लाभार्थी सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, यशाकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, पौड़ी लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश प्रवक्ता एवम लोकसभा सहप्रभारी हेमंत द्विवेदी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: छह से अधिक ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं मिला गिरधारी, कुछ करीबियों से की पूछताछ
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…