टीएमसी रैली: हम किसी भी हाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे,”जन गर्जन सभा” नामक विशाल रैली में बोलीं ममता बनर्जी

Spread the love

टीएमसी रैली: हम किसी भी हाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे,”जन गर्जन सभा” नामक विशाल रैली में बोलीं ममता बनर्जी

कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक विशाल रैली शुरू हुई। इस रैली के साथ ही टीएमसी अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज हो गया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में आयोजित ब्रिगेड जनसभा के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंची। तृणमूल कांग्रेस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड से 2024 के चुनाव अभियान की शुरुआत की।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ‘जन गर्जन सभा’ नामक इस विशाल रैली में लोगों को संबोधित किया। कहा कि हम एनआरसी लागू नहीं होने देंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी।’

ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लोकसभा की एक सीट से चुनाव लड़ने के लिए सपा के अखिलेश यादव से बातचीत कर रही है। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं न्यायपालिका का सम्मान करती हूं, लेकिन कुछ जजों ने भाजपा एजेंट के तौर पर काम किया।’

इससे पहले तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘मैं इस ब्रिगेड रैली से भाजपा को कहना चाहता हूं, ‘जन गन का गर्जन, बंगाल से विरोधी का विसर्जन’ …।

बता दें, रैली का मुख्य विषय केंद्र सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय बकाया राशि को कथित तौर पर रोकने के ईर्द-गिर्द है, जो पिछले दो साल से राज्य की राजनीति में एक विवादित मुद्दा रहा है। पार्टी के लाखों समर्थकों और मंडल स्तर के कई नेताओं को अलग-अलग शहरों से सुबह से ही ‘दीदी’ नाम से लोकप्रिय ममता बनर्जी को सुनने के लिए परेड ग्राउंड की ओर जाते हुए देखा गया।

और पढ़े  नाग पंचमी- शुभ संयोग में नाग पंचमी आज,जानें पूजा की सही विधि, और महत्व

भाजपा का वार
इस बीच, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की रैली का उपहास उड़ाते हुए इसे पार्टी की विदाई रैली करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल नेताओं को गुंडा तथा भ्रष्ट बताया और उनके आसन्न पतन का दावा किया।

बताया जा रहा है कि तृणमूल की इस रैली के जवाब में भाजपा की संदेशखाली में एक रैली करने की योजना है, जहां तृणमूल नेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *