कोटा Accident: महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बरात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 15 बच्चे आये करंट की चपेट में |

Spread the love

कोटा Accident: महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बरात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 15 बच्चे आये करंट की चपेट में |

राजस्थान के कोटा शहर में महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बरात के दौरान हादसा हो गया। हाइटेंशन वायरल की चपेट में आने से 15 बच्चे झुलस गए। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसा कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब हुआ। शिव बरात में कई बच्चे धार्मिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक झंडा हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद एकाएक अफरा-तफरी मच गई। जिसे जो मिला, उसे अस्पताल लेकर दौड़ा। तत्काल बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां एक बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। घायल बच्चों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचे आयोजकों की पिटाई कर दी है। आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया एक बच्चा 70 प्रतिशत और एक 50 प्रतिशत झुलस गया है। शेष बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बच्चों की उम्र नौ से 16 साल बताई जा रही है।
हादसे की जानकारी मिलते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और अन्य अधिकारी भी एमबीबीएस अस्पताल पहुंचे। बिरला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना बेहद दुखद है। यह क्यों हुआ, इसकी जांच करवाई जाएगी। सभी लोग फिलहाल बच्चों के इलाज में लगे हुए हैं। एक बच्चा गंभीर है। रेफर करने की जरूरत पड़ेगी तो वह भी किया जाएगा। बच्चों को हरसंभव सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराया जाएगा।

और पढ़े  व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

Spread the love
  • Related Posts

    शहजाद जयहिंद ने BJP से दिया इस्तीफाकहा—‘कुछ लोगों’ ने फैसले के लिए मजबूर किया

    Spread the love

    Spread the loveकई दिनों से चल रही अटकलों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी और उसकी सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने…


    Spread the love

    Wedding- रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की पहली झलक आई सामने

    Spread the love

    Spread the loveक्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी आखिरकार दुनिया के सामने आ गई है। लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस कपल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *