शाहजहाँपुर:- यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 4 परीक्षार्थियों की मौत, वैन का टायर ब्लास्ट से हुआ हादसा, मांओं का फटा कलेजा ।।

Spread the love

शाहजहाँपुर:- यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 4 परीक्षार्थियों की मौत, वैन का टायर ब्लास्ट से हुआ हादसा, मांओं का फटा कलेजा ।।

मंगलवार सुबह की पाली में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा देने इको कार से जा रहे छात्र छात्राओं की कार का टायर फटने से कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में बैठे 4 छात्र छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई तथा 6 परीक्षार्थी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया ।
मंगलवार सुबह कांट थाना क्षेत्र के गांव बरेंडा से करीब हाईस्कूल के परीक्षार्थी इको कार में बैठकर जैतीपुर में परीक्षा देने जा रहे थे। गाड़ी जब जरावन के पास पहुंची तो गाड़ी का टायर ब्लास्ट हो गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट कर पेड़ से टकरा गई।
तेज स्पीड होने के कारण हादसे में इको कार में सवार मोहिनी पुत्री महेंद्र निवासी बरेंडा, अनुराग पुत्र चंद्रपाल निवासी बरेंडा, प्रतिष्ठा पुत्री अनिल मिश्रा निवासी हरीपुर व अनुरूप पुत्र नीरज मिश्रा निवासी नगला जाजू की मौके पर मौत हो गई। जबकि 6 छात्र छात्राएं घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी आरके गौतम एवं एसपी सिटी संजय कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए ।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध, चंपत राय ने बताये सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े नए नियम
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *