डोनाल्ड ट्रंप- पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें लगा अरबों का जुर्माना,न्यूयॉर्क की अदालत ने दिया फैसला।

Spread the love

डोनाल्ड ट्रंप- पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें लगा अरबों का जुर्माना,न्यूयॉर्क की अदालत ने दिया फैसला।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। न्यूयॉर्क की अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में ट्रंप को सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें आदेश देते हुए कहा कि वे 355 मिलियन अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 29.46 अरब रुपये) का जुर्माना चुकाएं। अदालत ने ट्रंप के साथ-साथ उनके बेटों को भी सजा सुनाई है और उन पर भी जुर्माना लगाया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इतने बड़े जुर्माने के कारण ट्रंप की वित्तीय स्थिति पर फर्क पड़ सकता है।

दोनों बेटों को भी सुनाई सजा-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिविल धोखाधड़ी मामले में अदालत ने ट्रंप के खिलाफ 90 पन्नों का फैसला सुनाया है। फैसले के अनुसार, अदालत ने ट्रंप को न्यूयॉर्क में स्थित कंपनी में निदेशक के रूप में काम करने पर रोक लगाई है। वे तीन साल तक कंपनी के निदेशक के रूप में काम नहीं कर सकते। ट्रंप के साथ-साथ कोर्ट ने उनके दोनों बेटों को भी सजा सुनाई है। अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप को चार-चार मिलियन अमेरिकी डॉलर का अर्थदंड सुनाया है। साथ ही ट्रंप के दोनों बेटे भी दो साल तक न्यूयॉर्क वाली कंपनी में निदेशक के रूप में काम नहीं कर सकते हैं। बता दें, ट्रंप और उनके बेटों को अपनी संपत्ति में भारी वृद्धि का उत्तरदायी पाया गया था।
गौरतलब है कि, ट्रंप और उनके बेटे किसी भी गलत काम में शामिल होने से पहले ही इनकार कर चुके हैं। ट्रंप का आरोप है कि मेरे साथ धोखाधड़ी हो रही है।

और पढ़े  तमिलनाडु - विधानसभा में आज परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे CM विजय, लोकसभा सीटें 543 बरकरार रखने की मांग

2 महीने चली थी सुनवाई-
अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने न्यायाधीश से अनुरोध किया था कि वह डोनाल्ड ट्रंप को 370 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने के लिए कहें। हालांकि, अदालत ने ट्रंप को 354.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अर्थदंड सुनाई। बता दें, मामले की सुनवाई दो महीने से अधिक समय तक चली थी, जिसमें ट्रंप, ट्रंप की कंपनी के शीर्ष अधिकारी और ट्रंप के बच्चों सहित 40 गवाहों की कोर्ट में पेशी हुई थी।


Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveझालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल…


    Spread the love

    गिरफ्तार: कुंडली में 310 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर चिडी, लोअर की जेब से मिला ये सामान

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत में क्राइम यूनिट गन्नौर ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निफ्टम चौक के पास से एक  नाइजीरियन को 310 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *