धधक उठा हल्द्वानी: देखते ही देखते अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हल्द्वानी, छावनी बना पूरा शहर।

Spread the love

धधक उठा हल्द्वानी: देखते ही देखते अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हल्द्वानी, छावनी बना पूरा शहर।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल के बाद अब पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। आगजनी की घटना के बाद डीएम ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए। जिसके बाद शहर में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
Haldwani Riots: बवाल, पथराव, फायरिंग और आगजनी…क्यों धधक उठा हल्द्वानी, 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

वहीं, सीएम धामी ने भी उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

बता दें कि नगर निगम की टीम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी।
दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी। शाम को पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची।

जैसे ही टीम वहां पहुंची इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

जैसे ही टीम वहां पहुंची इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

और पढ़े  धामी कैबिनेट के विस्तार का निकला मुहूर्त-  आज होगी 5 नए मंत्रियों की ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। साथ ही कई गाड़ियां भी जला दी।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *