बाइक मैकेनिक की हत्या: रंजिश या कोई और राज? फुटेज में आया सामने, कम उम्र के दिखे गोली चलाने वाले आरोपी

बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह गांव में बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई और वजह, पुलिस इसकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनमें गोली चलाने वाले आरोपी कम उम्र के नजर आ रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, नकाबपोश दो युवक हैप्पी की दुकान पर पहुंचे थे। दोनों ने आते ही देसी तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी थी। दो गोली लगने से हैप्पी की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को घटनास्थल के पास का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई बार गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है और दो युवक मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा बांधकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
फुटेज में दिख रहे दोनों आरोपी बेहद कम उम्र के प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में कम उम्र युवकों के गोली चलाने के पीछे क्या मंशा रही होगी अभी तक ये बात तो साफ नहीं हुई है। आरोपियों के हत्थे चढ़ने के बाद ही राज निकलकर सामने आएगा।

पुलिस उनकी पहचान और घटनास्थल तक पहुंचने से लेकर फरार होने तक के पूरे रास्ते की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के साथ तीसरे व्यक्ति के होने की बात भी सामने आई है, जिसने बाइक से उन्हें भागने में मदद की।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय हैं या वारदात को अंजाम देने के लिए बाहर से आए थे। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच चल रही है। मृतक और उसके परिचितों के बीच हाल के विवादों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…