हल्द्वानी: 27 जनवरी से टैक्सी संचालकों ने किया हड़ताल का एलान

Spread the love

हल्द्वानी: 27 जनवरी से टैक्सी संचालकों ने किया हड़ताल का एलान

ऑटोमैटेड वाहन फिटनेस सेंटर में वाहनों की फिटनेस को लेकर अवैध वसूली किए जाने के विरोध में टैक्सी संचालकों ने 27 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया है। इस संबंध में टैक्सी महासंघ ने जिलाधिकारी और संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संभाग को पत्र लिखकर फिटनेस सेंटर की शिकायत भी की है।

महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट ने कहा कि फिटनेस का काम निजी हाथों में दिए जाने से वाहन चालकों, मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। फिटनेस सेंटर में अपनाई जा रही जटिल प्रक्रिया में अधिकांश टैक्सी वाहनों में छोटी-छोटी चीजों पर फिटनेस योग्य न बताकर सुविधा शुल्क के रूप में अवैध वसूली की जा रही है। इसके साथ ही दूसरे दिन फिटनेस के लिए नई प्रक्रिया अपनाकर दोबारा शुल्क वसूला जा रहा है।

वहीं महासंघ टैक्सी यूनियन नैनीताल के अध्यक्ष भरत भूषण ने कहा कि फिटनेस सेंटर में कोई भी मानक तय नहीं हैं और न ही वाहन मालिक को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। फिटनेस सेंटर के अंदर वाहन चालकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, इस कारण फिटनेस के दौरान कमियां हैं या नहीं इसका भी पता नहीं चल रहा है। कहा कि इससे अनियमितता हो रही है। इसके साथ ही फिटनेस सेंटर परिवहन विभाग से अधिकृत प्रदूषण केंद्रों से जारी प्रमाण पत्रों को अमान्य कर रहे हैं। महासंघ ने फिटनेस सेंटर को निजी हाथों से हटाने की मांग को लेकर 27 जनवरी को टैक्सी चालकों की हड़ताल का ऐलान किया है। कहा कि इसके बाद भी अगर समस्या का निराकरण नहीं किया जाएगा तो कुमाऊं के टैक्सी चालक अपने कागज सरेंडर कर आगामी संसदीय चुनाव का कार्य बहिष्कार करेंगे।
वहीं नैनीताल टैक्सी मालिक समिति ने वाहनों की फिटनेस में वाहन स्वामियों के शोषण का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि निजी संस्थान की ओर से वाहनों की फिटनेस पर मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है जिससे स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया है। इस पर टैक्सी यूनियन ने नैनीताल जिले में समस्त टैक्सी वाहनों का संचालन बंद करने का ऐलान किया है। टैक्सी यूनियन 27 जनवरी से जिले में टैक्सियों का संचालन बंद रखेगी।

और पढ़े  नगरासू गुरुद्वारा विवाद- खुफिया तंत्र पर उठे सवाल, 7 निहंग तीन दिन पहले पहुंचे थे, तैयार करते रहे रणनीति

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- निहंगों की एंट्री से दून में तनाव, तनाव के बीच पुलिस सतर्क,सीमाओं पर निगहबानी के बीच शहर में घुसा जत्था

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग की घटनाओं के बाद निहंगों के उत्तराखंड कूच की सूचना पर देहरादून पुलिस ने हिमाचल सीमा से लगे कुल्हाल में कड़ी निगरानी और बैरिकेडिंग की…


    Spread the love

    देहरादून- बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग: तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं, सड़कों पर फोर्स

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के विवाद के बाद बृहस्पतिवार को निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड की सीमा में घुस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *