Haldwani: 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम

Haldwani: 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम

आज देश के 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति ने विमल कुंज छोटी मुखानी में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया।
आज के कार्यक्रम में शामिल सारथी परिवार के सदस्यों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा एवं अन्य देश भक्ति के गीतों और काव्य पाठ से कार्यक्रम को मनाया।
आज के कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था की अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा की समाज के हर एक वर्ग को इस अमृतकाल में आज अपना कर्तव्य समझते हुए समाज निर्माण में योगदान देना होगा तभी देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
अपने संबोधन में संस्था के ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि आज हम बड़े भाग्यशाली है की हमारे युग में भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए है और हमें आज के इस अमृतकाल में भगवान राम के आदर्शों को लेकर व्यवहार करना है जिससे कि भारत मजबूत और विकसित बन सके।
आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,ज्ञानेंद्र जोशी,जाकिर हुसैन,हेमा जोशी,शीला राणा,भावना जोशी,मंजू सनवाल,शीला भट्ट,भावना पांडे,तनुजा टकवाल,बबिता तकवाल, रमा जोशी,शीला राणा,कमला जोशी, सोना तिवारी,सुनीता उपाध्याय, जयपाल,नवीन शर्मा,संजय भोजक,रक्षिता आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून: सांसद त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई का निधन, श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे CM धामी सहित कई नेता
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…