उत्तराखंड: देव भूमि भी हुई राममय, महिलाओं में दिखा जोरदार उत्साह

Spread the love

उत्तराखंड: देव भूमि भी हुई राममय, महिलाओं में दिखा जोरदार उत्साह

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर उत्तराखंड के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। उत्तराखंड के सभी जिलों के कई मंदिरों में सुंदर कांड का भी आयोजन किया है। महिलाओं व स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विकासनगर के अस्पताल रोड पर अयोध्या में श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। आयोजन स्थल पर बच्चे राम लक्ष्मण और माता शबरी के रुप में सजे है। आयोजन स्थल पर राम भजन चल रहा है। पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया जा रहा है। भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालु मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखते हुए जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।खेड़ा मित्र मण्डल के संयोजक रतन गोयल ने बताया कि जन जन के प्रभु राम के स्वागत के लिए श्रद्धालु आतुर। शहर में हर और हर्षोल्लास का माहौल है।

रुद्रपुर के प्रमुख डीडी चौक पर नगर निगम की ओर से लगाए एलईडी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोग लाइव देख रहे है। इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के जयकारे गूंजे।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *