हल्द्वानी: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर समाज में भी भारी उत्साह।

Spread the love

हल्द्वानी: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर समाज में भी भारी उत्साह।

हल्द्वानी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या के साथ साथ पूरे देश भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है चारों तरफ राम नाम की धूम है क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाए सभी जश्न मना रहे हैं। क्योंकि 500 बर्षो के इंतजार के बाद प्रभु राम अपने घर पधार रहे हैं हर कोई खुशी में डूबा हुआ है ऐसा ही एक नजरा हल्दूवानी में देखने को मिला जब किन्नर समाज के लोग राम भंजन में झूमते नजर आए राम भंजन गाकर किन्नर समाज खुशी मना रहा है तथा एक दूसरे को बधाई दे रहा है।
बताते चले कि यहाँ हल्दूवानी स्थित किन्नर समाज की गुरु कशिश मौसी के आवास पर एकत्रित हुऐ एक दर्जन से अधिक किन्नरों ने राम भंजन को गाया और जमकर झूमे। वही किन्नर समाज का कहना है कि बेसब्री से इस पल का इंतजार था हम राम भक्ति में मागन है।
उन्होंने कहा कि हमरा रामलला से पुराना रिस्ता है उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में रामलला का जन्म हुआ था तक भी हमारे समाज के लोगो ने अयोध्या में बधाई गाई थी और राजा दशरथ को रामलला के जन्म की बधाई दी थी। ऐसा ही मौका फिर से अयोध्या और पूरे देश के लिए बन रहा है जब रामलला अपने भव्य मंदिंर में विराजमान होगें 22 जनवरी की तारीख एक दूसरी दिवाली की तरह हमेशा याद रहेगी। एक दिवाली तो आती ही है पर अब हमेशा एक दिवाली 22 जनवरी को भी हमेशा आती रहेगी हम इस 22 जनवरी को भी दीवाली जैसे ही नाचते गाते भगवान् राम के नाम के साथ मनाते रहेगें। उन्होंने कहा कि हम लोगो से अपील करना चाहते है कि इस दिन को आप दीवाली की तरह मनाएं जो आज तक कभी ना मनी हो। उन्होंने कहा कि रामलला को लेकर हमें बहुत खुशी है
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हमारे समाज द्वारा गरीबों में कपड़े और भोजन का वितरण किया जायेगा जिसकी तैयारी कर ली गई है। इस मौके पर मुख्य रूप से लेला किन्नर, मलती देवी और राहुल मौजूद रहे।

और पढ़े  नैनीताल / रामनगर- 52 पुरुष और 10 महिलाएं के साथ रिजॉर्ट में पार्टी और अश्लीलता, हर युवती को दिए 10 हजार, एक्रोन रिजॉर्ट में देह व्यापार का खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *