मोटाहल्दू / भवनासिंह नवाड़:- 60 बीघा जमीन को लोकर दो पक्षों के बीच हुआ तांडव,मौके पर पहुंची पुलिस, मामला कोर्ट में।

Spread the love

मोटाहल्दू / भवनासिंह नवाड़:- 60 बीघा जमीन को लोकर दो पक्षों के बीच हुआ तांडव,मौके पर पहुंची पुलिस, मामला
कोर्ट में।

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। मोटाहल्दू के भवना सिंह नवाड़ में 60 बीघा जमीन में कब्जे को लेकर कोर्ट के स्टे के बावजूद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। काफी देर हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें शांत कराया। अब शनिवार को दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज लेकर हल्दूचौड़ चौकी बुलवाया गया है।बताया जा रहा है कि यहां कनाडा में रहने वाले प्रेम नाथ शर्मा और उनके पांच भाइयों की 10 एकड़ जमीन है, जिसे उन्होंने फसल बोने के लिए अपनी बहू अनीता शर्मा को दिया था। करीब 15 वर्ष पूर्व प्रेम नाथ ने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो आरोप है कि उनका बहू से विवाद हो गया। इसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट ने स्टे लगा दिया। शुक्रवार को कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर वहां जुताई करने पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए। इस पर हंगामा हो गया। मामला बढ़ने पर लालकुआं कोतवाली के एसएसआई हरेंद्र नेगी और हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत किया।


Spread the love
और पढ़े  खटीमा- स्वतंत्रता दिवस पर 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *