आफत बना कोहरा:- बुलंदशहर में गन्ने से भरी ट्रॉली से टकराए 1 दर्जन वाहन, यूपी के 33 जिलों में रेड अलर्ट जारी।

Spread the love

आफत बना कोहरा:- बुलंदशहर में गन्ने से भरी ट्रॉली से
टकराए 1 दर्जन वाहन, यूपी के 33 जिलों में रेड अलर्ट जारी।

बुलंदशहर के गुलावठी के ग्राम छपरावट के निकट हाईवे कट पर गन्ने से भरी ट्रॉली से कई वाहन टकरा गए। करीब एक दर्जन वाहन कोहरे के कारण एक दूसरे से टकराया गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। करीब दो घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से यातायात सुचारू हुआ।

यूपी समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहा है। ठंड के साथ ज़बरदस्त घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार की सुबह भी कई जिलों में भयंकर कोहरा देखने को मिला। जिसके चलते वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। गुरूवार की सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज आदि जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य पहुंच गई।
मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसत विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कई जिलों और इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य पहुंच गई। आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है और हवा भारी हुई है। इसी का नतीजा है कि घना कोहरा छा रहा है। अभी यह क्रम जारी रहेगा। कहीं कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने की संभावना है।

और पढ़े  दिल्ली में तय होगा महासचिव का नाम, बैठक में ही होगा चंपत के भविष्य का फैसला, इस नाम पर लग सकती मुहर

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट-
लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    अकूत काली कमाई का किंग था रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार , आमदनी से 73.6% अधिक खर्च, जानिए कहां से आए 20 करोड़ के गहने

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर 26 घंटे तक छापेमारी कर…


    Spread the love

    दिल्ली में तय होगा महासचिव का नाम, बैठक में ही होगा चंपत के भविष्य का फैसला, इस नाम पर लग सकती मुहर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 22 जुलाई को प्रस्तावित बैठक से पहले विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक 19 और 20 जुलाई को दिल्ली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *