बेखौफ शराब माफिया: बेगूसराय में शराब तस्कर ने दारोगा को कुचला,एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बेखौफ शराब माफिया: बेगूसराय में शराब तस्कर ने दारोगा को कुचला,एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में दारोगा की शराब तस्करों ने हत्या कर दी। शराब तस्करों ने भागने के दौरान कार से दारोगा खामस चौधरी को कुचल दिया। इसमें उनकी मौत हो गई जबकि एक होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस शराब तस्करों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रही है। बेगूसराय एसपी ने शराब तस्करों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात नावकोठी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार से कोई व्यक्ति शराब की खेप ले जा रहा है। जानकारी पर कार्रवाई के लिए दारोगा खामस चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजी गई। रात के 12:30 बजे का समय ऑल्टो कार को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ी को छतौना बुढ़ी गंडक नदी पुल के पास लगाकर दारोगा खामस चौधरी अपनी टीम के साथ वाहन जांच करने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही ऑल्टो कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर ने कार की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की लेकिन तस्कर दारोगा खामस चौधरी और होमगार्ड जवान को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। सिर में चोट लगने की वजह से दारोगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं होम गार्ड जवान की हालत गंभीर है।

और पढ़े  Bihar- बिहार के कुछ जिलों में हीट वेव और कई में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल..

कार मालिक को पुलिस के किया गिरफ्तार-
इधर, घटना के बाद बेगूसराय के एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है। आल्टो गाड़ी के मालिक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

    Spread the love

    Spread the loveबॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलसंड गांव में उनके बड़े भाई बिजेंद्र…


    Spread the love

    Bihar- उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की नई टीम की कर दी घोषणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी किन्हें मिली जगह?

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संगठनात्मक पुनर्गठन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और छह सचिव नियुक्त किए गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *