हल्द्वानी:- महिंद्रा शोरूम में दाखिल हुए चोर, दो कुंतल की तिजोरी उठाई और फिर कार में लाद कर हो गए फरार

हल्द्वानी:- महिंद्रा शोरूम में दाखिल हुए चोर, दो कुंतल की तिजोरी उठाई और फिर कार में लाद कर हो गए फरार

चोरों ने शनिवार रात एक बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। आधी रात असलहाधारी चोर रामपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम में दाखिल हुए और दो कुंतल की तिजोरी उठाई और फिर कार में लाद कर फरार हो गए। तिजोरी में 30 लाख रुपये से अधिक की भी रकम थी। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। शोरूम मालिक ने टीपीनगर पुलिस को तहरीर सौंपी है पालम सिटी निवासी संजय अग्रवाल उर्फ गोलू का रामपुर रोड पर बजरंग मोटर्स के नाम से महिंद्रा गाड़ियों का शोरूम है शनिवार शाम करीब नौ बजे स्टाफ शोरूम बंद करके चला गया था। रविवार सुबह नौ बजे शोरूम खुला और आधे घंटे बाद संजय भी दफ्तर पहुंच गए। सुबह करीब 10 बजे ऑफिस ब्वाय ने संजय का केबिन खोलने पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। उसने मालिक को बताया और जब संजय ने ऊपर जाकर देखा तो दो कुंतल की तिजोरी गायब थी। मौके पर तिजोरी रगड़कर ले जाने के निशान थे। संजय की सूचना टीपी नगर पुलिस चौकी, एसओजी और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई संजय के मुताबिक तिजोरी में करीब 30 लाख रुपये होंगे। हालांकि शोरूम की खाता बुक जांचने के बाद ही असल रकम का पता चल सकेगा। इधर, पुलिस ने जांच शुरू की और शोरूम के सीसीटीवी देखे तो तीन चोर सीढ़ी चढ़ते दिखे। पूरे मामले में खास बात यह है कि शोरूम की सुरक्षा में रात दो गार्ड मौजूद थे, लेकिन गार्डों को चोरों के मौजूदगी की भनक तक नहीं लगी। पुलिस गार्डों से भी पूछताछ कर रही है।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली

बाइट – हरबंस सिंह, एसपी सिटी
<strong>हल्द्वानी:- महिंद्रा शोरूम में दाखिल हुए चोर, दो कुंतल की तिजोरी उठाई और फिर कार में लाद कर हो गए फरार</strong>

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…