पौडी: जिलाधिकारी ने आवासों की प्रगति बढ़ाने के दिये निर्देश,एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की ली बैठक

पौडी: जिलाधिकारी ने आवासों की प्रगति बढ़ाने के दिये निर्देश,एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की ली बैठक

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा बैठक ली। स्वीकृत आवास के सापेक्ष कम भौतिक प्रगति पर जिलाधिकारी ने निकायों के अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के खातों में आवास बनाने हेतु धनराशि दी गई, लेकिन उनके द्वारा आवास का कार्य शुरू नहीं गया है ऐसे लोगों की आरसी काटना सुनिश्चित करें। जनपद क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों में 940 स्वीकृत आवासों में से 362 आवासों पर कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य आवासों पर कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवासों का कार्य प्रगति पर है उनका कार्य समय पर पूर्ण करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

और पढ़े  देहरादून: उत्तराखंड में बिना मान्यता चल रहे 107 मदरसे बंद, हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा पर लटके ताले
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…