पौडी: भौतिक कार्यो के साथ-साथ वित्तीय प्रगति को सुधारें अधिकारी।

पौडी: भौतिक कार्यो के साथ-साथ वित्तीय प्रगति को सुधारें अधिकारी।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल संस्थान, जल निगम व संबंधित ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जेजेएम के कार्यो की भौतिक प्रगति के सापेक्ष वित्तीय प्रगति सुधारने के निर्देश दिये हैं। उन्होने दो करोड़ के ऊपर के सभी 58 कार्यो को दिसम्बर तह हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये हैं। <strong>पौडी: भौतिक कार्यो के साथ-साथ वित्तीय प्रगति को सुधारें अधिकारी।</strong>
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन कार्यों की प्रगति बढ़ाते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को समय पर भुगतान करें, जो अधिकारी समय पर भुगतान नहीं करता है तो उसनी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को केसुंदर, अगरोड़ा व गडरी में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन की 02 करोड़ से ऊपर वाली 58 योजनाओं की डिटेल प्रस्तुत करें। उन्होंने ठेकेदारों को कहा कि गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। <strong>पौडी: भौतिक कार्यो के साथ-साथ वित्तीय प्रगति को सुधारें अधिकारी।</strong>
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 110662 पेयजल कनेक्शन में से 105831 कनेक्शनों का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 2764 कार्यों में 2178 कार्य पूर्ण, जबकि अन्य कार्य प्रगति पर हैं।

और पढ़े  देहरादून: राजधानी की एटीएस कॉलोनी में व्यक्ति ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…