ज्ञानवापी केस:- आज पूरी हुई ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई,4 अक्तूबर को आएगा आदेश

Spread the love

ज्ञानवापी केस:- आज पूरी हुई ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई,4 अक्तूबर को आएगा आदेश

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने को डीएम की निगरानी में सौंपने संबंधी मामले में दाखिल ट्रांसफर वाद में शनिवार को सुनवाई पूरी हुई। अदालत ने आदेश के लिए चार अक्तूबर की तारीख नियत कर दी है।
विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अधिवक्ता रवि कुमार पाण्डेय ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की सिर्फ यह कहा कि ट्रांसफर आवेदन में मूल वाद नहीं दर्ज है। जिसे तत्काल संसोधित कर लिया गया, वादी शैलेन्द्र व्यास के अधिवक्ता सुभाषनंदन चतुर्वेदी ने कहा कि तह खाना में दरवाजा है ही नहीं विपक्षी किसी भी समय कब्जा कर सकते है। जिसका कड़ा प्रतिवाद अंजुमन इंतजामिया के अधिवक्ता मुमताज़ अहमद ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सर्वे हो रहा है ताला हमारी तरफ से बंद था, खोला हमने ही ऐसे में कब्जा किये जाने की दलील गलत है। अदालत ने कहा कि दोनों पक्ष कि बहस सुन ली है, ऐसे में चार अक्तूबर को कोर्ट आदेश देगी।

बता दें कि मामला की सुनवाई शुक्रवार को जिला जज की अदालत में हुई। प्रकरण में एक अन्य पक्षकार काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अधिवक्ता रवि कुमार पांडेय ने पक्ष रखने के लिए समय मांगा है। इस पर अदालत ने शनिवार को सुनवाई करने का फैसला किया। इससे पहले अदालत ने नोटिस देकर काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को अपना पक्ष रखने के लिए कहा था।


Spread the love
और पढ़े  कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल
  • Related Posts

    अयोध्या- मुख्यमंत्री पर कथित टिप्पणी को लेकर शंकराचार्य समेत अन्य को विधिक नोटिस

    Spread the love

    Spread the love  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सनातन रक्षक संघ ने ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों को विधिक नोटिस…


    Spread the love

    CM Yogi ने की ये बड़ी घोषणाएं- वृंदावन में बनेगा रोपवे, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन के विश्वस्तरीय विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। शनिवार को आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *