पौडी: यात्रा पथ को इकोनॉमी से जोड़ने के बाद यह मार्ग विश्व पटल पर उभरकर आएगा सामने :जिलाधिकारी

पौडी: यात्रा पथ को इकोनॉमी से जोड़ने के बाद यह मार्ग विश्व पटल पर उभरकर आएगा सामने :जिलाधिकारी

जिला प्रशासन गढ़वाल की पहल पर मध्य हिमालय के पारंपरिक यात्रा पथ ( प्रथम भाग) ऋषिकेश से देवप्रयाग के संबंध में जानकारी जुटाने व जानकारियों को साझा करने के लिए पर्यटन विभाग व एचएनबी के एआईएचसी व पुरातत्व अनुभाग के संयुक्त तत्वाधान में एचएनबी चौरास के एक्टिविटी सेंटर में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ० आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।<strong>पौडी: यात्रा पथ को इकोनॉमी से जोड़ने के बाद यह मार्ग विश्व पटल पर उभरकर आएगा सामने :जिलाधिकारी</strong> जिलाधिकारी ने सेमिनार में उपस्थित यूनिवर्सिटी के छात्रों को इस पारंपरिक पथ की यात्रा करने से साक्ष्य व जानकारियां जुटाना को कहा है। उन्होंने पारंपरिक यात्रा पथ के संबंध में और अधिक जानकारियां जुटाने के लिए विभिन्न सम्राटों और आक्रान्ताओ की कर वसूल करने की प्रणाली, एन्त्रोपॉलोजीकल, बरसात में रिवर पास का तरीका, आर्कियोलॉजिकल, लोक संस्कृतियों, व्यापारिक दृष्टिकोण से सोचने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस यात्रा पथ को समझे जाने की आवश्यकता है।<strong>पौडी: यात्रा पथ को इकोनॉमी से जोड़ने के बाद यह मार्ग विश्व पटल पर उभरकर आएगा सामने :जिलाधिकारी</strong> इस हेतु युवाओं को बहुत मेहनत किये जाने की आवश्यता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा पथ को इकोनॉमी से जोड़ने के बाद यह मार्ग विश्व पटल पर उभरकर सामने आएगा। इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक से श्रीनगर को मुक्त करने के लिए नगर आयुक्त श्रीनगर द्वारा तैयार किए गए जूठ के थैलों का भी सेमिनार में आए छात्रों में वितरण किया गया। कहा कि इस यात्रा मार्ग के ऐतिहासिक महत्व को समझे जाने के साथ-साथ और अधिक साक्ष्य जुटाने की आवश्यकता है।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम: तप्त कुंड में स्नान के समय राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…