लालकुआं: शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार.

Spread the love

लालकुआं: शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार.

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर नशा मुक्त जागरूकता अभियान जोरों शोरों से चल रहा है जिसके तहत लालकुआं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिन्दूखत्ता चौकी क्षेत्र के रावतनगर द्वितीय में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई की जा रही है।
इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिन्दूखत्ता चौकी क्षेत्र के रावतनगर द्वितीय स्थित एक घर पर चोरी छिपे शराब की बिक्री हो रही है जिसके बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की तो घर पर मौजूद एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख भागने लगा जिसे मौजूद पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया पुछताछ मेंं आरोपी ने अपना नाम नारायण सिंह रौतेला पुत्र स्व.महेन्द्र सिंह रोतेला निवासी रावतनगर द्वितीय थाना लालकुआं का बताया जिसपर पुलिस द्वारा उक्त घर की जांच कि गई तो उसके पास से 8 बोतल मैकडॉवेल रम, 7 बोतल मैकडॉवेल व्हिस्की,40 अध्धे मैकडॉवेल व्हिस्की,40 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की शराब बरामद हुई साथ पुलिस को उक्त व्यक्ति के पास से 1220 नगदी भी मिली है वही पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।वहीं पुलिस टीम मे कांस्टेबल कमल बिष्ट ,चन्द्रशेखर मल्होत्रा,आनंदपुरी, तथा महिला कस्टेंबल माया बिष्ट मौजूद रही।6ub6
इधर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कि कार्रवाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबार किसी भी कीमfतd .परa बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

और पढ़े  नैनीताल- आंकड़े झूठ नहीं बोलते...चप्पल पहनकर ड्राइविंग करना पड़ सकता है महंगा, 1 साल में 19 चालान

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर GST का छापा, 14 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

    Spread the love

    Spread the loveराज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (सीआईयू) की टीम ने हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर छापा मार कर 14 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा…


    Spread the love

    हल्द्वानी- कोई नहीं: सड़क पर मिला बेहोश, आठ दिन बाद तोड़ा दम, हाथ पर गुदा था ‘राजपाल’… पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले और बाद में मौत के शिकार हुए व्यक्ति की तमाम कोशिशों के बावजूद पहचान नहीं हो सकी।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *