टिहरी /गढ़वाल : दो महिने से वीरान पड़ी टिहरी झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू, 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आप भी टिहरी झील में लहरों के रोमांच का मजा ले सकते है..pp

Spread the love

करीब दो महिने से वीरान पड़ी टिहरी झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू कर दी गई है जिससे बोट व्यवसायियों के साथ ही पर्यटकों में भी खुशी है..कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आप भी टिहरी झील में लहरों के रोमांच का मजा ले सकते है..

कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 30 अप्रैल 2021 से टिहरी झील में बोट संचालन बंद कर दिया गया था जिससे कोविड की दोहरी मार झेल रहे बोट व्यवसायियों ऑपरेटरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया था…पर्यटन सीजन मार्च से जून में ही टिहरी झील में दूर दराज से पर्यटक पहुंचते थे और इसी सीजन में बोट व्यवसायी अपने पूरे साल का व्यवसाय करते थे लेकिन पिछले साल भी कोविड के चलते और एक बार फिर पर्यटन सीजन में कोविड की दोहरी मार झेल रहे बोट व्यवसायी कोविड की नई गाइड लाइन के बाद बोटिंग शुरू करने की मांग कर रहे थे जिसके बाद जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने शर्तों के साथ 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और गाइड लाइन का पालन कराते हुए बोटिंग शुरू करने की अनुमति दी जिससे बोट व्यवसायियों को भी राहत मिली है।

टिहरी झील बोट यूनियन द्वारा भी मेन गेट पर पर्यटकों की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट चैक की जा रही है और सेनेटाइजेशन के साथ मास्क को अनिवार्य किया गया है….हालांकि पहले दिन पर्यटक कम ही संख्या में पहुंचे लेकिन जो पर्यटक टिहरी झील पहुंच रहे है उनका भी कहना है कि वो कब से टिहरी झील में बोटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे और अब वो परिवार के साथ कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही गाइड लाइन का पालन कर रहे है।

और पढ़े  देहरादून- पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनीं काजल सैनी, बोलीं मम्मी-पापा ने शादी नहीं पढ़ाई को दी प्राथमिकता

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *