दिल्ली : आज 11 बजे होगी वर्चुअल मीटिंग प्रधानमंत्री  ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक.

Spread the love

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर काबू पाने के उपायों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संपूर्ण मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई है। बैठक में न सिर्फ कैबिनेट स्तर के मंत्री बल्कि स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। वर्चुअल तरीके से बुलाई इस बैठक में कोरोना महामारी पर तेजी से काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रधानमंत्री विभिन्न राज्यों में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की उपलब्धता, वैक्सीन के टीकाकरण की स्थिति और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा करेंगे। पिछले एक सप्ताह से प्रधानमंत्री लगभग हर दिन सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर महामारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा और उठा जाने वाले कदमों पर चर्चा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने 10 राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के साथ की थी।


Spread the love
और पढ़े  बड़ी राहत: दिल्ली-NCR में अब लकड़ी जलाकर भी खाना बना सकेंगे, CAQM ने दी अनुमति
  • Related Posts

    पालम अग्निकांड- बड़ा खुलासा: दमकल और एंबुलेंस के लिए रुकावट बना गलियों में अतिक्रमण, तड़प-तड़पकर हुई मौत

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली के पालम में बीते बुधवार को एक बड़ा हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद अब सड़कों पर अतिक्रमण को घटनास्थल पर देरी…


    Spread the love

    हरीश राणा- अब हरीश सामान्य बेड पर शिफ्ट, वेंटिलेटर और अन्य गहन जीवनरक्षक उपचार हटाए

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु प्रक्रिया के तहत एम्स में भर्ती गाजियाबाद निवासी हरीश राणा को बुधवार को वेंटिलेटर और अन्य गहन जीवनरक्षक उपचार से हटाकर सामान्य बेड पर शिफ्ट कर दिया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *