LOVE+SEX:- यूट्यूबर ने प्यार का नाटक कर महिला से किया बलात्कार, 47 लाख रुपये की रकम भी ऐंठी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

LOVE+SEX:- यूट्यूबर ने प्यार का नाटक कर महिला से किया बलात्कार, 47 लाख रुपये की रकम भी ऐंठी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के यूट्यूबर को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यूट्यूबर ने प्यार का नाटक रचकर एक युवती के साथ बलात्कार किया है। इस यूट्यूबर ने युवती से 47 लाख रुपये भी ठग लिए, जिसके बाद पुलिस ने इस यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला मुंबई से सटे भिवंडी में सामने आया है। इस शख्स की पहचान नवनाथ सुरेश चिखले (पुणे) के रूप में हुई है।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात-
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ कोनगांव पुलिस स्टेशन की सीमा में रहती है। वहीं आरोपी यूट्यूबर नवनाथ चिखले पुणे का रहने वाला है। नवनाथ चिखले यूट्यूब पर गाने के एल्बम बनाता है, लिहाजा वह एक यूट्यूबर के रूप में मशहूर है। फरवरी 2021 में पीड़िता ने शादीडॉटकॉम पर अपना नाम रजिस्टर किया और अपनी प्रोफाइल बनाई थी। उसी प्रोफाइल को देखने के बाद आरोपी ने शादी डॉट कॉम पर मैसेज भेजकर पीड़िता से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। सामने आई जानकारी के मुताबिक यूट्यूब ने पीड़िता से कहा कि वह शादी के लिए इच्छुक है।

प्रेमजाल में फंसाकर किया शादी का वादा-
इसके बाद वह पीड़िता को अपने यूट्यूब वीडियो और रील दिखाकर आकर्षित करने लगा और पीड़िता को प्रेमजाल में फंसा लिया। शुरुआत में उसने पीड़िता से ढाई लाख रुपये अपने बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर भी करा लिए। जून 2021 में जब आरोपी पीड़िता के घर आया तो उसने उसे घर में अकेला देखा और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की, लेकिन जैसे ही पीड़िता ने उसे मना किया तो उसने बोला हम शादी कर लेंगे। यह कहते हुए उसने जबरन उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने कहा कि वह अभी यूट्यूब में अपना करियर बनाना चाहता है, वह एक घर खरीदना चाहता है। इसके लिए बहुत सारी रकम लगेगी।

और पढ़े  फ्रांस में पहला हिंदू मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा में 40 देशों से पहुंचे मेहमान, PM मोदी बोले- संबंध नई ऊंचाइयों पर

शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का एहसास होने पर पीड़िता ने कोनगांव थाने पहुंचकर सारी घटना बताई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी नवनाथ चिखले के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया। कोनगाव पोलिस ने कल्याण-भिवंडी रोड पर जाल बिछाकर आरोपी नवानाथ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच आरोपी के पुलिस हिरासत में जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उसने यूट्यूब पर मशहूर होने और वीडियो बनाने के युवतियों से पैसे ठगता था और उसी पैसे से वह यूट्यूब पर वीडियो बनाता था।

  • Related Posts

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर

    मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: देशभर में एमबीबीएस की 13,186 सीटें बढ़ीं, कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंचीं

    मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। नई सीट मैट्रिक्स के मुताबिक,…