हत्या:- पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में हुई फायरिंग, एएसआई समेत 4 की गोली मारकर हत्या.

हत्या:- पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में हुई फायरिंग, एएसआई समेत 4 की गोली मारकर हत्या.

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई। चेतन नाम के कांस्टेबल ने फायरिंग की। जिसे मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों शवों को शताब्दी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

किसी बात को लेकर कांस्टेबल और एएसआई में हुई थी कहासुनी-
घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे के करीब को घटी। ट्रेन के B 5 कोच में यह फायरिंग हुई। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई। RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

और पढ़े  गडकरी ने इथेनॉल मिश्रण से गाड़ियों को नुकसान के दावों को किया खारिज: बताया कृषि क्षेत्र की प्रगति का बड़ा कदम
  • Related Posts

    रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें …

    रील के लिए खतरनाक स्टंट:  इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते…

    निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार

    तमिलनाडु के इरोड में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़े बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, इस मामले…